सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, नगर पालिका के दमकल ने आग पर पाया काबू
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरवार गांव में अज्ञात कारण से गेहूं की फसल पर आग लग गई, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 को दी डायल 100 मे सवार आरक्षक धीरेंद्र पटेल पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और नगर पालिका के दमकल को सूचना दी नगर पालिका का दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। वही इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है।