सोहागपुर: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजेंद्र टॉकीज चौक स्थित हनुमान मंदिर में सुरक्षा को लेकर लगाई गई पुलिस की ड्यूटी
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के राजेंद्र टॉकीज चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगाई गई है। जहां भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा को लेकर राजेंद्र टॉकीज चौक स्थित हनुमान मंदिर में तैनात रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं का जन सैलाब भी देखने को मिला है।