सोहागपुर: पुरानी बस्ती अंडरब्रिज में कार्य प्रारंभ होने की वजह से मार्ग किया गया वन वे
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती अंडरब्रिज में बुधवार को रेलवे के अधिकारियों के निर्देश पर जर्जर अंडरब्रिज का कार्य प्रारंभ किया गया और मार्ग वन वे किया गया है। आपको हम बता दें यह अंडरब्रिज काफी वर्ष पुराना है जो कि अब जर्जर हो चुका था, जिसकी छत गिरने की आशंका को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों के निर्देश पर कार्य प्रारंभ हुआ।