सोहागपुर: कल्याणपुर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल देवी जागरण एवं काली नृत्य का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल देवी जागरण एवं काली नृत्य का आयोजन किया गया। आपको हम बता दें कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नगर सहित कल्याणपुर स्थित मंदिर में धूमधाम हनुमान जयंती मनाई गई, सुबह से लेकर रात में भी दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।