सोहागपुर: कल्याणपुर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर किया गया विशेष पूजा अर्चना, बनाई गई झांकी
कल्याणपुर में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही भगवान की झांकी धूमधाम से निकाली गई, झांकी में बने भगवान ने मन्दिर में पहुंच कर बजरंग बली के दर्शन किये और आर्शीवाद प्राप्त किया।आपको हम बता दें कि मंदिर में सुबह हनुमान जी महाराज का अभिषेक किया गया और दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया।