फर्रुखाबाद: रोडवेज बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का हुआ अनावरण, पर्यटन मंत्री ने कहा- आक्रांताओं को पहचानने की जरूरत
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार को महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया गया। जैसे ही मूर्ति का अनावरण पर्यटन मंत्री ने किया वैसे ही वहां जय जयकार के नारे लगने लगे। मूर्ति का अनावरण करने के बाद पर्यटन मंत्री मंच पर पहुंचे। जहां माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ