किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 12.07.2026 को मुख्यालय द्वारा आयोजित 'पुलिस अवर निरीक्षक मद्य निषेध' परीक्षा–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01, किशनगंज द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
साथ हीं,परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। Kishanganj Police Bihar Police
#viralpost #venezuela #viralreels #viralreelschallenge