किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II की योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II (VVP-II) से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित एवं अनुशंसित योजनाओं की प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखंड के कुल 22 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए कुल 183 योजनाओं हेतु 5,134.89 लाख रुपये की राशि अनुशंसित की गई है।
बैठक में बताया गया कि ग्राम कार्ययोजना के तहत सामुदायिक भवन, हाई मास्ट लाइट के साथ सीसीटीवी, मक्का प्रसंस्करण सीएफसी प्लांट, एफपीओ भंडारण हेतु गोदाम, विद्यालय उन्नयन, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, सड़क संपर्क, मार्केटिंग यार्ड एवं हाट तथा बॉर्डर चेक पोस्ट से संबंधित योजनाओं को शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सुविधाओं, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर डीपीओ प्लानिंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें। District Kishanganj Bihar Education Department Kishanganj Police Dilip Jaiswal JEEVIKA Bihar BJP Bihar Nitish Kumar M.T.News