फरीदाबाद: सेक्टर 35 में एक व्यक्ति ने स्कूटी सवार युवक का ईंट मारकर फोड़ा सिर, जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-35 में स्कूटी सवार एक युवक को दाएं-बाएं देखकर सड़क पार करने की नसीहत देना महंगा पड़ गया। नसीहत देने से नाराज युवक ने उसकी पिटाई की और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।