फरीदाबाद: बड़खल फ्लाईओवर पर बाइक पर जा रही महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, बीके अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर पर बाइक पर जा रही है एक महिला को तेज तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते महिला को कासी गंभीर चोटें आई हैं।फिलहाल घायल महिला को बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।महिला ने बताया की वह दिल्ली की रहने वाली है जो फरीदाबाद में नौकरी की तलाश में आई थी जिसे कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हो गई।