फरीदाबाद: बादशाह खान सिविल अस्पताल में चंडीगढ़ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण
फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में चंडीगढ़ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। इस मौके पर चंडीगढ़ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंचकर डॉक्टर और नर्सों से स्वस्थ और सुरक्षा संबंधी कई सवाल किए जिन सवालों का डॉक्टर और स्टाफ सही से जवाब नहीं दे पाए।