मुंगावली: बस स्टैंड, स्टेशन रोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई
त्योहारों के मद्देनजर मुंगावली में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने डेयरी और मिठाई दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। प्रशासन ने बुधवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि नगर पालिका मैदान के पास राधा रानी दूध डेयरी से पनीर और घी, बस स्टैंड स्थित विनोद होटल से मावा बर्फी व बेसन लड्डू, जबकि प्रकाश होटल से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू के सैम्पल लिए ।