बर्रा में गुमटी पलटी, सामान बिखेरा, नकदी चोरी… CCTV में कैद पूरी घटना!
📍 यादव मार्केट, बर्रा, कानपुर नगर
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित यादव मार्केट में एक पान-मसाला की गुमटी को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, वह कई सालों से यहां गुमटी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है और यही उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है।
आरोप है कि अराजक तत्वों ने गुमटी को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखी नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
#Kanpur #Barra #YadavMarket #KanpurNews #CrimeNews CCTV GroundZeroNews GroundReport PoliceAction
Mathura, Mathura | Nov 23, 2026