सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने नमो उपवन में किया पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान अंतर्गत 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आगर स्थित नमो उपवन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत कुल 51 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी एक प्रभावी माध्यम है।
सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला जनआंदोलन होना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने नागरिकों से मानसून अवधि में अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री मधु गेहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, श्री बाबूलाल यादव, श्री अजय जैन मारूबर्डिया, श्री राजेश देसाई, श्री प्रेम यादव, श्री मनीष सोलंकी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, नगर पालिका आगर श्री कुशाल सिंह डोढ़वे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प लिया।
PMO India
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@फ़ॉलोअर्स
@topfans
Department of Forest, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
78 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026