Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव #agarlivenews #badod #groundreport #shriram

Agar, Agar Malwa | Jun 19, 2026

MORE NEWS

_मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तनोडिया छात्रावास का निरीक्षण_  
डिप्टी कलेक्टर श्री मंडलोई ने सुविधाओं का लिया जायजा,
 छात्रों के साथ किया संवाद

आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत् डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग श्री शेखर उईके ने तनोडिया स्थित सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री शंकर लाल मालवीय एवं छात्रावास में उपस्थित समस्त छात्रों से सुविधाओं, भोजन-नाश्ता एवं स्वच्छ पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्रावास में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालित करने के संबंध में अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला संयोजक ने छात्रों के साथ शाम का नाश्ता किया। छात्रों से विषयवार चर्चा कर उनकी पढ़ाई एवं छात्रावास में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा समाधान हेतु आश्वस्त किया।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh 

#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#agarmalwa

_मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तनोडिया छात्रावास का निरीक्षण_ डिप्टी कलेक्टर श्री मंडलोई ने सुविधाओं का लिया जायजा, छात्रों के साथ किया संवाद आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत् डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग श्री शेखर उईके ने तनोडिया स्थित सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री शंकर लाल मालवीय एवं छात्रावास में उपस्थित समस्त छात्रों से सुविधाओं, भोजन-नाश्ता एवं स्वच्छ पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्रावास में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालित करने के संबंध में अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला संयोजक ने छात्रों के साथ शाम का नाश्ता किया। छात्रों से विषयवार चर्चा कर उनकी पढ़ाई एवं छात्रावास में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा समाधान हेतु आश्वस्त किया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

आगर- मालवा जिले में  तनोडिया से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सफल शुभारंभ......।

प्रथम जनविश्वास शिविर में 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

आगर- मालवा जिले में तनोडिया से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सफल शुभारंभ......। प्रथम जनविश्वास शिविर में 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर
72 समस्याओं का मौके पर निराकरण

 आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुए प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को तनोडिया ग्राम में संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित थी। विभिन्न विभागों को प्राप्त 72 जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य गांव-गांव घर-घर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में आगर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नए सिंचाई जलाशयों से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने 10 अगस्त को आगर में आयोजित 51 हजार कलश यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया तथा फसल नुकसानी पर किसानों को बीमा राशि एवं मुआवजा भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान कराने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई भैरूसिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्रसिंह एवं श्री मोहनलाल मकवाना ने भी संबोधित कर क्षेत्र की समस्याएं एवं मांगें रखीं। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया तथा विभागीय जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर के साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में दोपहर 2 बजे तक 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार हेतु पंजीयन करवाया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने एसपी श्री दिलीप सोनी एवं जिला अधिकारियों के साथ ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान, उर्वरक वितरण केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जल निगम को तनोडिया ग्राम की पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
प्रारंभ में विधायक श्री गहलोत एवं मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जनविश्वास शिविर का शुभारंभ किया।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह, श्री मोहनलाल मकवाना, राव श्री राजेंद्र सिंह श्रीमती शकुंतला परमार, सरपंच श्री मोहनलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी एवं पंपलेट के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने जनविश्वास शिविर के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
शिविर में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, जनपद सीईओ श्री कमल मंडलोई, शिविर के नोडल अधिकारी श्री राजीव गुप्ता सहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Ujjain Commissioner 
#JanVishwasAbhiyan2026

#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#agarmalwa

तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर 72 समस्याओं का मौके पर निराकरण आगर-मालवा 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुए प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को तनोडिया ग्राम में संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित थी। विभिन्न विभागों को प्राप्त 72 जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य गांव-गांव घर-घर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में आगर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नए सिंचाई जलाशयों से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने 10 अगस्त को आगर में आयोजित 51 हजार कलश यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया तथा फसल नुकसानी पर किसानों को बीमा राशि एवं मुआवजा भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान कराने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई भैरूसिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्रसिंह एवं श्री मोहनलाल मकवाना ने भी संबोधित कर क्षेत्र की समस्याएं एवं मांगें रखीं। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया तथा विभागीय जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में दोपहर 2 बजे तक 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार हेतु पंजीयन करवाया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने एसपी श्री दिलीप सोनी एवं जिला अधिकारियों के साथ ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान, उर्वरक वितरण केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जल निगम को तनोडिया ग्राम की पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रारंभ में विधायक श्री गहलोत एवं मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जनविश्वास शिविर का शुभारंभ किया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह, श्री मोहनलाल मकवाना, राव श्री राजेंद्र सिंह श्रीमती शकुंतला परमार, सरपंच श्री मोहनलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी एवं पंपलेट के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने जनविश्वास शिविर के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। शिविर में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, जनपद सीईओ श्री कमल मंडलोई, शिविर के नोडल अधिकारी श्री राजीव गुप्ता सहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Ujjain Commissioner #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#श्रावण_माह के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त 2026 को आगर शहर में आयोजित होने वाली 51 हजार #कलश_यात्रा की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने द्वारा गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
#बाबाबैजनाथ 
#agarmalwa 
#आगरमालवा

#श्रावण_माह के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त 2026 को आगर शहर में आयोजित होने वाली 51 हजार #कलश_यात्रा की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने द्वारा गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #बाबाबैजनाथ #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर 

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया 

आगर मालवा, 6 अगस्त 2026। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा आगर प्रवास के दौरान गुरुवार को जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और  भगवान से प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। 
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई,तहसीलदार श्री विजय सेनानी व अन्य अधिकारी, पुजारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#AgarMalwa

राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया आगर मालवा, 6 अगस्त 2026। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा आगर प्रवास के दौरान गुरुवार को जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई,तहसीलदार श्री विजय सेनानी व अन्य अधिकारी, पुजारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #AgarMalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव #agarlivenews #badod #groundreport #shriram - Agar News