कोईलवर: जोगता गांव से चांदी थाने की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शनिवार की देर शाम चांदी थाना क्षेत्र के जोगता गांव से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने रात्रि 9:30 बजे बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के नामजद आरोपी जोगता निवासी अमरजीत पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।