कोईलवर: कायमनगर सब्जी बाजार को बीरमपुर में शिफ्ट किया जाएगा, सदर एसडीएम रश्मि सिंन्हा ने स्थल का किया निरीक्षण
कायमनगर स्टेट हाइवे किनारे लगने वाले शब्जी बाजार को जाम से निजात दिलाने हेतु बीरमपुर में शिफ्ट किया जाएगा। बाजार शिफ्ट करने हेतु जमीन चिन्हित करने के लिए शनिवार को सदर एसडीएम रश्मि सिन्हा के द्वारा स्थल का भौतिक रूप कोईलवर अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी के साथ निरीक्षण कर शनिवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी गई।