कोईलवर: कोईलवर पीएनबी आरसेटी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 120 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया
कोईलवर प्रखंड के पीएनबी आरसेटी में शुक्रवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकॉन अस्पताल आरा के जेनरल फिजिशियन डॉ एस एम पाठक एवं उनकी टीम सदस्य मनीष कुमार रीता कुमारी एवं मिनहाज द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मछली पालन एवं महिला वस्त्र निर्माण के प्रशिक्षणार्थियों, संस्थान कार्यालय सदस्यों का भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया।