कोईलवर: CHC कोईलवर में जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
शनिवार को नगर पंचायत स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में जलवायु परिवर्तन से होने वाले बीमारियों के बचाव के हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।