शाहजहांपुर: अब सरकारी शिक्षकों और डॉक्टरों की वार रूम से लगेगी हाजिरी: सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी
शाहजहांपुर। जिले में सरकारी सेवाओं की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने सख्त पहल शुरू की है। जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी, सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों में तैनात कर्मचारी व अधिकारी समय से अपने कार्यस्थल पर पहुंचें, इसकी निगरानी वार रूम के माध्यम से की जाएगी।