लिधौरा: लिधौरा में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
नगर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, सरस्वती माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से हुई।