हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में शुक्रवार से होंगे नामांकन, DM ने दी जानकारी
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 10 जुलाई को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव का मतदान होना है। मामले में आचार संहिता पहले से ही लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं और सभी आचार संहिता का पालन करेंगे।