हरिद्वार: मानसिक रूप से बीमार नाबालिग को कनखल पुलिस ने उसके पिता को सौंपा, यूपी के मुरादाबाद से गंगा स्नान करने आए थे पिता पुत्री
यूपी के मुरादाबाद से हरिद्वार में गंगा स्नान करने आए पिता और उसकी मानसिक रूप से बीमार नाबालिग पुत्री बिछड़ गए थे। हाथीपुल के पास से बिछड़ी नाबालिग पुत्री को तलाश रहे पिता की खुशी का उस समय ठिकाना ना रहा जब कनखल पुलिस ने पुत्री को सकुशल पिता को सौंप दिया। कनखल थाना प्रभारी भावना कैंथोला का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लोधामंडी में भटकती हुई मिली थी।