हरिद्वार: आगामी ईद के पर्व को लेकर पथरी थाने में हुई बैठक, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर और संभ्रांत लोगों ने की शिरकत
ईद पर्व को लेकर आज पथरी थाने में बैठक हुई। जिसमें पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, पथरी क्षेत्र के ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर और कई संभ्रांत लोग शामिल हुए। सभी क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्वक ईद मनाने की अपील की गई। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी व्यक्ति द्वारा त्यौहार में हुड़दंग मचाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।