हरिद्वार: भाकियू के भानू गुट का 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चौधरी चरण सिंह घाट पर हुआ शुरू, कहा- किसान विरोधी है भाजपा
भारतीय किसान यूनियन के भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने चौधरी चरण सिंह घाट से एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। यहां गुरुवार शाम से शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पर उन्होंने कहा कि किसानों ने अभी केवल केंद्र सरकार को ट्रेलर दिखाया है और अगर किसानों को उनका सम्मान ना मिला तो पूरी फिल्म किसान दिखा देंगे।