हरिद्वार: कांग्रेसियों ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में किया दीपदान, वैष्णो देवी लौट रहे श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की कामना
गुरुवार शाम बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर मां गंगा में दीपदान किया। कांग्रेसियों ने कहा कि शिवखोड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर आतंकवादियों ने हमला किया था लेकिन अभी तक केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है ऐसे में मां गंगा मृतकों को आत्मा को शांति दे और केंद्र सरकार जल्द से जल्द इन आतंकियों को ढेर करें।