हरिद्वार: कांग्रेस हाईकमान ने ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा का इस्तीफा किया नामंजूर, शुभकामनाएं देने पहुंचे कनखल कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस हाईकमान ने ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। इस्तीफा नामंजूर होने के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कनखल पहुंचे और फूलमाला पहनाकर जतिन हांडा को शुभकामनाएं दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जतिन हांडा ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे आज नामंजूर किया दिया गया।