धनौरा: गजरौला के कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले तिगरी गंगाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, 15 लाख ने लगाई आस्था की डुबकी
गजरौला। तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक करीब 13 से 15 लाख श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच चुके हैं। बुधवार को हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मेले में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने मेला स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।