समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जून 2026
आज दिनांक 13 जून 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा सात निश्चय 3 के तहत जल संसाधन विभाग एवं मनरेगा के अभिसरण से 20 घनसेक से कम वाले जल स्राव, लघु नहरों, लघु उप नहरों के जीर्णोद्धार योजना की डुमरांव प्रखंड के मुगाव पंचायत में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में योजनाओं को प्राक्कलन में दिए गए विशिष्टता के अनुरूप क्रियान्वयन, सूचना पट का अधिष्ठापन एवं अभिलेखों का उचित तरीके से संधारण करने निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि नहरों की उड़ाही में विटनेस पिलर अवश्य रखा जाय । ताकि ज्ञात हो सके कि कितना कार्य हो चुका है।
वर्षाकाल के दौरान प्रत्येक दो दिवसों पर मापी कर मापी पुस्त संधारित किया जाय। साथ ही निर्देशित किया गया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि लघु नहरों , उप लघु नहरों से जहां एक तरफ किसानों के खेत तक पानी पहुंच सकेगा वहीं दूसरी तरफ अच्छी सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव, मुखिया ग्राम पंचायत मुगाव एवं सोन नहर के कनीय अभियंता उपस्थित थे।
कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर सह नोडल पदाधिकारी को अपने सभी कनीय अभियंता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रारंभ कर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers
4 views | Buxar, Bihar | Jun 13, 2026