समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जून 2026
आज दिनांक 13 जून 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमराँव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में ओ०पी०डी० पंजी, दवा वितरण काउन्टर, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया गया।
डुमराँव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 6 चिकित्सक पदस्थापित है। निरीक्षण के दौरान मात्र 3 चिकित्सक ही उपस्थित पाये गये। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन चिकित्सक अवकाश पर है। निदेशित किया गया कि एक साथ तीन चिकित्सक के अवकाश में चले जाने पर स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो सकती है, इसलिए चिकित्सकों के अवकाश की स्वीकृति सभी पहलुओं के मद्देनजर किया जाय।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया गया और निदेशित किया गया कि बायो-मेडिकल वेस्ट का निष्पादन केन्द्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया जाय।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 10 से 15 मरीज बंदर, सांप एवं कुत्ता के काटे जाने को लेकर आते हैं। निदेशित किया गया कि एंटी-रेबीज/एंटीवेनम वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखा जाय। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को चिकित्सकों का डियुटी रोस्टर चार्ट प्रतिदिन आम सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने तथा चिकित्सकों की बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #topfollowers #buxarjila #buxarcity #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Jun 13, 2026