पीरटांड: पीरटांड़ उच्च विद्यालय पोखरना में फिर चोरी, प्रभारी ने खुखरा थाना में आवेदन दिया
पीरटांड़ के उच्च विद्यालय पोखरना में एक बार फिर चोरी की घटना हुई है।इस घटना को लेकर शनिवार को 2 बजे विद्यालय के प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने खुखरा थाना को आवेदन सौंपा है।विद्यालय के शिक्षक अशेष तिवारी ने बताया कि स्कूल के किचन में इस बार चोरी की गई है। जिसमे गैस टंकी और बर्तन की चोरी हुई है।बर्तन को डोभा में फेंका गया था जिसे बरामद कर लिया गया।