पीरटांड: पालगंज में सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक गंभीर हालत में धनबाद रेफर
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार रात 9 बजे घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया जहां से एक को धनबाद रेफर कर दिया।घायल युवकों की पहचान सुखदेव कुमार ठाकुर और विष्णु ठाकुर उर्फ विशू ठाकुर के रूप में हुई है।