पीरटांड: कुम्हरलालों स्कूल जाने वाली सड़क बनी तालाब, छात्रों का रास्ता हुआ मुश्किल, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
पीरटांड़ प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालों जाने का मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है।मंगलवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जाहिर की।बताया गया कि स्थिति यह है कि सड़क का पानी घरों में घुस जा रहा है और यह सब स्थिति सड़क निर्माण करा रहे संवेदक की लापरवाही से हुई है।