पीरटांड: सिमरिया धौरा पंचायत भवन में सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप, ग्रामीणों ने कराई मुफ्त स्वास्थ्य जांच
गिरिडीह के सिमरिया धौरा पंचायत भवन में बुधवार को 10 बजे से रूबी जनरल हॉस्पिटल और सना हेल्थ पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सुपर स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे तक यहां जांच की प्रक्रिया जारी रहा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस क्लिनिक में ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की गई।