पीरटांड: बरियारपुर प्लस टू स्कूल में शराबखोरी समेत कई मुद्दों पर विद्यालय समिति की बैठक हुई
पीरटांड़ के प्लस टू उच्च विद्यालय बरियारपुर में लिपिक वा चपरासी के शराब पीकर स्कूल आने सहित अन्य मुद्दों को ले शनिवार को 2 बजे तक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ पांडे के नेतृत्व में यह बैठक हुई जिसमें सोमनाथ पांडे और विद्यालय के प्रधान शिक्षक ए अली ने पूरे मामले को रखा।