पीरटांड: बारिश में भोलाटांड़ गांव की सड़क कीचड़युक्त, ग्रामीणों ने जताई आवागमन में परेशानी
पीरटांड़ के बांध पंचायत के भोलाटांड़ गांव जाने वाली सड़क बारिश के बाद पूरी तरह से किचड़मी हो गई है। गुरुवार को 3 बजे ग्रामीणों ने अपनी समस्या जाहिर की।बताया गया कि इस गांव में सड़क बनाने के लिए गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को एक साल पहले आवेदन दिया गया है।पर इस रास्ते को अबतक नही बनाया गया है।जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है।