रावतसर: रावतसर पुलिस थाने में धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस से रविवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में कर्तारी देवी निवासी चक 2 आरडब्ल्यूएसएम रावतसर में मामला दर्ज करवाया कि उसने बसंतराम व गुरु सेवक से जमीन गिरवी रखकर ब्याज पर रुपए उधार लिए थे जब उसने रुपए व ब्याज वापस देने चाहे तो उन्होंने रुपए लेने से मना कर दिया व जमीन लेने पर अड़े हैं पुलिस ने संबंधित धारा मेंमामला दर्ज किया ।