मशरक: सेमरी में सड़क की ज़मीन पर किया गया पक्का अतिक्रमण जेसीबी मशीन से हटाया गया
Mashrakh, Saran | Jul 17, 2026 मशरक के सेमरी गांव में सड़क की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार की दोपहर 1 बजें के लगभग जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान सीओ राहुल कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि सेमरी गांव में अनिल सिंह द्वारा सड़क की सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। न्य