डुमरांव: नेनुआ गांव में असामाजिक तत्वों ने किसान के धान के बोझे में लगाई आग, थाने में आवेदन
Dumraon, Buxar | Dec 19, 2025 डुमरांव प्रखंड के कुशलपुर पंचायत अंतर्गत नेनुआ गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि 1 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी की घटना से किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान भगवान माली द्वारा बधार में काटकर रखी गई करीब एक बीघा धान की फसल में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।