डुमरांव: विभूति एक्सप्रेस 27 और 28 से एलएचबी रैक के साथ, डुमरांव के लोगों ने सुरक्षित यात्रा के लिए जताया आभार
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 हावड़ा से चलकर डुमरांव के रास्ते प्रयागराज तक जाने वाली विभूति एक्सप्रेस अब नए और अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के रैक में बड़ा बदलाव किया है। इसकी सूचना गुरुवार की सुबह 11 बजे जारी हुई है। 27 तारीख से यह ट्रेन हावड़ा से एलएचबी कोच के साथ रवाना होगी।