डुमरांव: हिजाब पर पूर्व विधायक का बयान- बलात्कार का दोष महिलाओं पर डालने वालो को शर्म आनी चाहिए, CM माफी मांगे
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से हिजाब खींचने का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लगातार विवादों में घिरा हुआ है। इस घटना को लेकर डुमरांव में भी सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी बहस देखने को मिल रही है।