डुमरांव: चिलहरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य हुआ पूरा, जल्द ही नई सुविधा युक्त भवन में होगी शिफ्टिंग
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 चिलहरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और हाल ही में इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। इस भवन का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की उपस्थिति में किया। लोकार्पण के साथ ही पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।