डुमरांव: नया भोजपुर प्रशाखा में विद्युत आपूर्ति हेतु पेड़ों की छंटनी शुरू, आगजनी की घटनाओं पर लगेगी लगाम
Dumraon, Buxar | Dec 19, 2025 नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की टीम द्वारा हरे पेड़ों की टहनियों की छंटनी का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सोमवार की शाम 5 बजे से शुरू हुआ। शुक्रवार की सुबह भी चार पेड़ों की छंटनी की गई। अभियान का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने किया।