डुमरांव: अनपढ़ होते हुए भी धरीक्षण कुंवरी ने शिक्षा की मशाल जलाई, महात्मा गांधी को सोने के कंगन दान किए, बापू पहुंचे थे डुमरी
Dumraon, Buxar | Dec 18, 2025 भले ही आज महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बराबरी का अधिकार देने की बात हो रही हो, लेकिन डुमरांव अनुमंडल की धरती ने दशकों पहले ही ऐसी महिला को जन्म दिया, जिसने घूंघट के दौर में भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। हम बात कर रहे हैं डुमरांव अनुमंडल की गौरवशाली विभूति धरीक्षण कुंवरी की, जिनकी कल यानी शुक्रवार को पुण्यतिथि है।