जिले के एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर यातायात थाना पुलिस ने कारगिल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मंगलवार शाम करीब 5 बजे तक कुल 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।