घाटमपुर: बंगला गांव में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बुजुर्ग को कुएं से निकाला बाहर
सजेती थाना क्षेत्र के बंगला गांव में बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने कुएं में छलांग लगा दी। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाल सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार करने के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया है।