नानपारा: नानपारा निवासी महिला ने नगर पालिका कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नानपारा नगर निवासी महिला ने नगर पालिका नानपारा के कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि महिला अपने घर के सामने खड़ी थी। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी विशाल आ गया। और किसी बात को लेकर उसके पति को पीटने लगा। महिला ने इसका विरोध किया।