नानपारा: सशस्त्र सीमा बल ने शिवपुरा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, 120 पशुओं का हुआ इलाज
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिवपुरा में किया गया। आयोजन में मुख्य आरक्षी अजय कुमार उपनिरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान मनवरीय गांव में 120 पशुओं को चिकित्सकीय प्रशिक्षण कर निशुल्क दवाइयां दी गई।