नानपारा: पटेल नगर में पति-पत्नी के विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पटेल नगर में पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। इस दौरान पत्नी सुहानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे अनन फनन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर कोतवाली नानपारा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।