नानपारा: नानपारा के घसियारण मोहल्ला में चोरों ने व्यापारी के घर से उड़ाया लाखों का माल, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
रूपईडीहा के एक व्यापारी के घर में घुसे चोर नगदी समेत करीब 5 लाख का सामान उड़ा ले गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के घसियारन मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी राज राम के घर में चोर दरवाजा तोड़कर घुस गए। सभी ने घर में जमकर उत्पाद मचाया। घर से नगदी समेत करीब 5 लाख का सामान उड़ा ले गए।